एस. एम. एस. स्पेशल

Indian Railways:-अब ट्रेन लेट हुई तो तुरंत बजेगा अलर्ट! रेलवे का नया ‘Punctuality BZA’ ऐप करेगा रियल-टाइम निगरानी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Indian Railways:-भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर नजर रखने और समय पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए नया इन-हाउस एंड्रॉयड ऐप ‘Punctuality BZA’ लॉन्च किया है। इस ऐप को दक्षिण तटीय रेलवे के विजयवाड़ा मंडल ने तैयार किया है। इसकी मदद से रेलवे अधिकारी अब मोबाइल पर ही ट्रेनों की लाइव स्थिति देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसले ले सकेंगे।

अब तक अधिकारियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए डेस्कटॉप सिस्टम और ICMS वेब पोर्टल पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां बार-बार लॉगिन और कई स्क्रीन बदलने जैसी परेशानियां होती थीं। नया ऐप इन सभी प्रक्रियाओं को आसान बना देगा।

Indian Railways:-इस ऐप में एक ही डैशबोर्ड पर सेक्शनवार ट्रेन स्टेटस, लेट ट्रेन मॉनिटरिंग, पंक्चुअलिटी रिपोर्ट, ‘लॉस्ट ट्रेन’ की पहचान और 15 मिनट से अधिक देरी होने पर ऑटोमैटिक अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

रेलवे ने इस ऐप को अपने लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM) सिस्टम से भी जोड़ा है। इससे ट्रेनों की देरी की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी और परिचालन संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सकेगा।

विजयवाड़ा मंडल के डीआरएम मोहित सोनाकिया के अनुसार, यह ऐप अधिकारियों को डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद करेगा। इससे फील्ड स्टाफ सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने पर अधिक ध्यान दे सकेगा। रेलवे का मानना है कि इस नई तकनीक से ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *