International Relations:-सेशेल्स दौरा खत्म कर दिल्ली लौटे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय से मिले, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

International Relations:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा पूरा कर भारत के लिए रवाना हो गए हैं। वापसी से पहले उन्होंने राजधानी विक्टोरिया में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सभी का आभार जताया।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
International Relations:-19 बड़े समझौतों पर बनी सहमति
भारत और सेशेल्स के बीच इस दौरे के दौरान 19 महत्वपूर्ण समझौतों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई।
प्रमुख फैसले
| क्षेत्र | क्या हुआ? |
|---|---|
| डिजिटल भुगतान | सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होगी |
| आर्थिक सहयोग | 1,250 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट |
| साइबर सुरक्षा | तकनीकी सहयोग बढ़ेगा |
| AI | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में साझेदारी |
| स्वास्थ्य | स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग |
| शिक्षा | शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम |
| कृषि | कृषि विकास में मदद |
| अंतरिक्ष | स्पेस सेक्टर में सहयोग |
| समुद्री सुरक्षा | हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा साझेदारी मजबूत |
International Relations:-सेशेल्स को भारत की बड़ी मदद
भारत ने सेशेल्स को कई जरूरी संसाधन भी सौंपे।
- 1 फास्ट पेट्रोल वेसल
- 10 यूटिलिटी वाहन
- 5 नौकाएं
- 6 एम्बुलेंस
- 500 मीट्रिक टन चावल
- 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट
International Relations:-राष्ट्रीय दिवस समारोह में बने मुख्य अतिथि
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
इस दौरान परेड में असम राइफल्स, भारतीय नौसेना और नौसेना के मार्चिंग बैंड ने भी भाग लिया। भारतीय सैन्य दल के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी खड़े होकर उनका अभिवादन करते नजर आए।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे।
International Relations:-सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन” प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले नेताओं में शामिल हो चुके हैं।
