समाचार

Bank Holiday July 2026:-जुलाई में बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! पूरे महीने 12 दिन नहीं खुलेंगी शाखाएं, वरना हो सकती है परेशानी

Bank Holiday July 2026:-अगर जुलाई 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।

हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों और शहरों में ही मान्य रहेंगे।

Bank Holiday July 2026:-जुलाई 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

तारीखकारणकहां लागू
5 जुलाईरविवारपूरे देश
6 जुलाईMHIP डेआइजोल
9 जुलाईबेहदीनखलाम पर्वशिलांग
11 जुलाईदूसरा शनिवारपूरे देश
12 जुलाईरविवारपूरे देश
16 जुलाईरथ यात्रा, कांग रथयात्रा, हरेलाभुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल
17 जुलाईयू तिरोत सिंह पुण्यतिथिशिलांग
18 जुलाईद्रुकपा त्से-जी पर्वगंगटोक
19 जुलाईरविवारपूरे देश
22 जुलाईखारची पूजाअगरतला
25 जुलाईचौथा शनिवारपूरे देश
26 जुलाईरविवारपूरे देश

Bank Holiday July 2026:-बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं मिलती रहेंगी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS, NEFT (निर्धारित समय के अनुसार) जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल लेनदेन आसानी से कर सकेंगे।

Bank Holiday July 2026:-बैंक जाने से पहले करें ये काम

अगर आपको कैश जमा करना, चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट करवाना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाएं। साथ ही अपने शहर की स्थानीय बैंक हॉलिडे लिस्ट भी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *