CG Road Accident:- पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर ऐसा क्या हुआ कि कांप उठे लोग? अमरपुर में मंजर देख दहल गया दिल!

CG Road Accident:- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमरपुर के पास धान कटाई में इस्तेमाल होने वाली हार्वेस्टर मशीन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और एक नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
READ MORE:- सुकमा के एक गांव में मचा हड़कंप, महिला की हालत बिगड़ी तो CRPF जवानों ने संभाला मोर्चा
CG Road Accident:-टक्कर इतनी जबरदस्त कि संभलने का मौका नहीं मिला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास एक हार्वेस्टर मशीन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
टक्कर में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। सड़क पर भयावह दृश्य देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
CG Road Accident:-हादसे के बाद वाहन लेकर भागा चालक
घटना के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर पतगवां के पास हार्वेस्टर को पकड़ लिया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
CG Road Accident:-मृतकों की पहचान हुई
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मुकेश पोर्ते (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घाटबाहरा खुसरोपारा, चौकी कोड़गार का रहने वाला था। उसके पिता का नाम जीवन बताया गया है।
वहीं, मृत नाबालिग की पहचान दुलरिया (17 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम फागुन सिंह वाकरे बताया गया है।

CG Road Accident:-जांच में जुटी पेंड्रा पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस फरार हार्वेस्टर चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर मुख्य सड़कों पर भारी कृषि मशीनों के सुरक्षित संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
