वंदे भारत एक्सप्रेस में IRCTC द्वारा दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला कोच C-13 का बताया जा रहा है, जहां ब्रेकफास्ट के दौरान एक यात्री—जो पेशे से डॉक्टर हैं—की पत्नी को खाने में मक्खी दिखाई दी। मक्खी देखते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।
यात्रियों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और रेलवे की फूड सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी गई है।
ALSO READ : 7 साल के Ishank Singh ने रचा इतिहास! 29KM समुद्र पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि ट्रेन में खानपान की जिम्मेदारी IRCTC के ठेकेदार के पास होती है, जिस पर अब कार्रवाई की जा रही है और नोटिस जारी किया गया है।
इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेनों में खाने में कीड़े मिलने जैसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें IRCTC ने भारी जुर्माना लगाकर कार्रवाई की थी, जिससे फूड सेफ्टी को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।