हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल Manali से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सरकार ने टूरिस्ट्स की सुविधा के लिए Mall Road पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाए थे, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कुछ ही घंटों में इन सुविधाओं को कूड़ेदान बना दिया गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि Manali में चार्जिंग स्टेशन के आसपास प्लास्टिक बोतलें, कप और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे यह सुविधा पूरी तरह बेकार हो गई।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और “Civic Sense” यानी नागरिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि सिर्फ सुविधाएं देना काफी नहीं है, उनका सही उपयोग करना भी उतना ही जरूरी है। क्या हम सच में जिम्मेदार नागरिक हैं? क्या सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार है या हम भी?