Uncategorized

7 साल के Ishank Singh ने रचा इतिहास! 29KM समुद्र पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के लिए गर्व का पल! झारखंड के रांची के रहने वाले 7 वर्षीय नन्हे तैराक Ishank Singh ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े तैराकों के लिए भी चुनौती होता है। इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक लगभग 29 किलोमीटर लंबे खतरनाक पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर इतिहास रच दिया।

इस अद्भुत उपलब्धि के साथ इशांक दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं जिन्होंने इस कठिन समुद्री रास्ते को पार किया।

ALSO READ : Startup Success:-AI का कमाल! सिर्फ 2 लोगों ने खड़ी की ₹17,000 करोड़ की कंपनी, दुनिया भर में चर्चा

कड़ी मेहनत, अनुशासन और रोजाना 4-5 घंटे की प्रैक्टिस के दम पर Ishank Singh ने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता पर पूरे देश में खुशी की लहर है और उन्हें कई नेताओं व लोगों से बधाइयां मिल रही हैं।

यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि हर युवा के लिए एक प्रेरणा है कि उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *