Stock Market Crash:-एक Kiss और 24 हजार करोड़ स्वाहा! अरबपति की कथित लव स्टोरी ने हिला दिया शेयर बाजार

Stock Market Crash:-चीन के एक अरबपति कारोबारी की निजी जिंदगी से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी कंपनी को भारी आर्थिक झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की बाजार कीमत में कुछ ही घंटों के भीतर करीब 20 अरब युआन (लगभग 24 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई।
मामला चीन की प्रमुख PCB (Printed Circuit Board) निर्माता कंपनी Victory Giant Technology के चेयरमैन और संस्थापक चेन ताओ से जुड़ा है। यह कंपनी दुनिया की बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia को भी सप्लाई करती है।
READ MORE:- अब ठेला नहीं, बनेगा कारोबार! PM स्वनिधि योजना से छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख वेंडर्स की बदली तकदीर
Stock Market Crash:-कैसे शुरू हुआ विवाद?
6 जून को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Douyin पर एक यूज़र ने कई पोस्ट साझा किए। इन पोस्टों में चेन ताओ के साथ कथित रोमांटिक संबंध होने का दावा किया गया। साथ ही कुछ स्क्रीनशॉट और एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें एक पुरुष और महिला को लिफ्ट के अंदर हाथ पकड़ते, गले मिलते और एक-दूसरे के करीब दिखाई देते हुए दिखाया गया।
इन दावों के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया। चूंकि 54 वर्षीय चेन ताओ शादीशुदा हैं, इसलिए मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।
Stock Market Crash:-शेयर बाजार में मचा हड़कंप
विवाद के वायरल होने के बाद 8 जून को Victory Giant Technology के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के A-शेयर एक समय 9 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 20 अरब युआन (2.9 अरब डॉलर) की कमी आ गई। हालांकि अगले दिन निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटा और कंपनी के शेयरों में सुधार दर्ज किया गया।
Stock Market Crash:-कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी का कंपनी के संचालन, उत्पादन या कॉर्पोरेट गवर्नेंस से कोई संबंध नहीं है।
कंपनी के अनुसार सभी ऑर्डर और उत्पादन गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं और कारोबार पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा है।
चेन ताओ के भविष्य, उनके पद छोड़ने की अटकलों और निजी स्थिति पर कंपनी ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे निजी मामला बताया।
Stock Market Crash:-कौन हैं चेन ताओ?
चेन ताओ चीन के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.6 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी Victory Giant Technology हाल के वर्षों में AI सेक्टर की बढ़ती मांग के कारण तेजी से आगे बढ़ी है और वर्तमान में इसकी बाजार कीमत लगभग 360 अरब युआन (करीब 50 अरब डॉलर) बताई जाती है।
बड़ी बात
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि बड़े कारोबारियों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसका व्यवसाय पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।