छत्तीसगढ़

CG News:-अब ठेला नहीं, बनेगा कारोबार! PM स्वनिधि योजना से छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख वेंडर्स की बदली तकदीर

CG News:-कभी पूंजी की कमी के कारण सीमित कारोबार करने वाले सड़क किनारे ठेला लगाने वाले, सब्जी बेचने वाले, चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले और फुटपाथ पर रोज़ी-रोटी कमाने वाले लाखों लोगों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना ने छत्तीसगढ़ के हजारों छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती देकर उनके सपनों को नई उड़ान दी है।

राज्य में अब तक 1 लाख 12 हजार 36 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को योजना के तहत 256.94 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया जा चुका है। इससे न केवल उनके व्यवसाय को विस्तार मिला है, बल्कि वे औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से भी जुड़ पाए हैं।


CG News:-क्या है PM स्वनिधि योजना?

कोविड-19 महामारी के दौरान छोटे कारोबारियों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा था। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 जून 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना शुरू की थी।

इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना व्यवसाय दोबारा शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें।


योजना के तहत कितना मिलता है ऋण?

चरणऋण राशि
पहला चरण₹10,000 तक
दूसरा चरण₹20,000 तक
तीसरा चरण₹50,000 तक

– समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को अगले चरण में अधिक राशि का ऋण मिलता है।


CG News:-किन लोगों को मिलता है लाभ?

योजना का लाभ ऐसे छोटे व्यवसायियों को दिया जाता है जो सड़कों, बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर सामान या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

इनमें शामिल हैं:

– सब्जी और फल विक्रेता
– चाय, नाश्ता और फास्ट फूड विक्रेता
– पान दुकान संचालक
– कपड़ा और रेडीमेड वस्त्र विक्रेता
– जूता-चप्पल विक्रेता
– किताब और स्टेशनरी विक्रेता
– फूल और पूजा सामग्री विक्रेता
– मोबाइल एक्सेसरीज विक्रेता
– नाई, मोची और लॉन्ड्री संचालक


छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा योजना का प्रभाव

राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और धमतरी सहित कई जिलों में हजारों पथ विक्रेताओं को ऋण सहायता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *