Road Accident:-रफ्तार बनी ‘मौत का जाल’! स्कूल से लौट रही 7 साल की मासूम को कार ने उछाला, फिर ई-रिक्शा और कार को भी रौंदा, CCTV ने खोली पूरी कहानी

Road Accident:-रायपुर: राजधानी की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफ देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकालीपारा मेन रोड पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची कई फीट दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार और एक ई-रिक्शा से भी जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति काफी अधिक थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल बच्ची को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
READ MORE:- जंतर-मंतर विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा दांव! बोले- ‘छात्रों ने कोई गुनाह नहीं किया, माफी क्यों मांगें?
Road Accident:-पैर की हड्डी टूटी, सिर पर भी गंभीर चोट
डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में बच्ची के पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Road Accident:-CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार पहले बच्ची को टक्कर मारती है और फिर संतुलन खोकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और वैगनआर कार से टकरा जाती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर रहा है।
Road Accident:-FIR दर्ज, चालक की तलाश जारी
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार चालक की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Road Accident:-इलाके में उठी सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। रहवासियों का कहना है कि कंकालीपारा मेन रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर, सख्त ट्रैफिक निगरानी और नियमित कार्रवाई की मांग की है।
