BREAKING

India Bangladesh:-दिल्ली से हसीना की हुंकार पर ढाका का पलटवार! भारत से बोला बांग्लादेश- ‘अपनी ज़मीन से ज़हर मत उगलवाइए’

India Bangladesh:-नई दिल्ली में निर्वासन के दौरान पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की मीडिया से हुई सार्वजनिक बातचीत ने भारत और बांग्लादेश के बीच एक नया कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हसीना के संबोधन पर बांग्लादेश सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत से नाराजगी जाहिर की है और आरोप लगाया है कि भारतीय धरती का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ “भड़काऊ और जहरीले” बयान देने के लिए किया गया।

5 अगस्त 2024 को सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत आईं शेख हसीना ने पहली बार नई दिल्ली में मीडिया से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की और मौजूदा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए बांग्लादेश लौटने का भी ऐलान किया।

हसीना के इस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने कहा कि इस कार्यक्रम से दोनों देशों के संबंध सुधारने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। ढाका का कहना है कि उसने पहले ही भारत को आगाह किया था कि यदि शेख हसीना को भारतीय जमीन से राजनीतिक बयान देने का मंच मिला, तो इसका द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

India Bangladesh:-बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि शेख हसीना को वहां की अदालत ने गंभीर मामलों में दोषी ठहराया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। ऐसे में उन्हें भारत में मीडिया के सामने बोलने की अनुमति देना बांग्लादेश की जनता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति अनादर माना जा रहा है। सरकार ने यह भी दोहराया कि वर्तमान परिस्थितियों में बांग्लादेश की राजनीति में शेख हसीना के लिए कोई स्थान नहीं है।

हसीना का यह संबोधन ऐसे समय में हुआ, जब उनके देश छोड़ने के दो वर्ष पूरे हुए हैं। बांग्लादेश में इस दिन को सरकार “जुलाई क्रांति” की दूसरी वर्षगांठ के रूप में मना रही है, जबकि भारत में हसीना की मौजूदगी और उनके बयानों को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *