समाचार

Mahila Aarakshan Bill:-महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की फिर तैयारी

Mahila Aarakshan Bill:-लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद विपक्ष काफी उत्साहित नजर आ रहा है। अब विपक्ष एक बार फिर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे कई बड़े विपक्षी दल इस मुद्दे पर आपस में चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ सांसद मिलकर नया नोटिस तैयार कर रहे हैं, जिसे अगले सप्ताह तक संसद में पेश किया जा सकता है।

Mahila Aarakshan Bill:-इस बार विपक्ष ज्यादा मजबूती दिखाना चाहता है। इसके लिए लोकसभा और राज्यसभा के करीब 200 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह दिखाया जा सके कि उनके पास मजबूत समर्थन है।

इससे पहले भी विपक्ष ने CEC पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, सरकार के दबाव में काम करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दे शामिल थे।

हालांकि, पहले दिए गए नोटिस को 6 अप्रैल को खारिज कर दिया गया था। राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं दिए गए हैं।

Mahila Aarakshan Bill:-संविधान के अनुसार, ऐसे नोटिस के लिए लोकसभा में कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। पिछली बार विपक्ष यह संख्या जुटाने में सफल रहा था, लेकिन प्रस्ताव फिर भी खारिज हो गया था।

अब देखना होगा कि इस बार विपक्ष अपनी रणनीति में कितना सफल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *