Global Diplomacy:-जिनेवा में ‘खामोश ऑपरेशन’ की साजिश? मुनीर को निशाना बनाने के दावे से मचा भूचाल, सच या सिर्फ सनसनी!

Global Diplomacy:-अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब ब्राजील के पत्रकार और जियो-पॉलिटिकल विश्लेषक पेपे एस्कोबार ने दावा किया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके प्रतिनिधिमंडल को जिनेवा में निशाना बनाने की योजना बनाई थी।
एस्कोबार के अनुसार, यह कथित साजिश उस दौरान रची गई जब अमेरिका-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय शांति प्रयासों से जुड़े उच्चस्तरीय संवाद जिनेवा में चल रहे थे। उनका दावा है कि पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसियों को इस बारे में “विश्वसनीय जानकारी” मिली थी, जिसके बाद कथित तौर पर मध्यस्थों के जरिए इजरायल को कड़ा संदेश भेजा गया।
READ MORE:- मुगलों के सामने नहीं झुकी थीं रानी दुर्गावती, बलिदान दिवस पर CM साय बोले – उनका शौर्य आज भी राष्ट्र की ताकत
हालांकि इस पूरे मामले में अब तक कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है। पाकिस्तान सरकार, सेना या किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों और सुरक्षा अधिकारियों ने इस कहानी को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों के समर्थन में कोई तथ्य मौजूद नहीं हैं।
Global Diplomacy:-इजरायल की ओर से भी इस आरोप पर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह मामला फिलहाल दावों और प्रतिदावों तक ही सीमित है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ताओं के बीच इस तरह की खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं, लेकिन जब तक आधिकारिक पुष्टि या ठोस साक्ष्य सामने नहीं आते, तब तक इन्हें सत्य नहीं माना जा सकता।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह वास्तव में किसी गुप्त साजिश का खुलासा है या फिर भू-राजनीतिक माहौल में उभरी एक और अपुष्ट कहानी? इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिल सकेगा।
