Crime Update:-पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेल! ‘रेप केस’ की धमकी देकर युवक से ₹25 हजार वसूले, रायपुर में कथित हनीट्रैप का खुलासा

Crime Update:-राजधानी रायपुर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत में आरोप है कि दोनों ने पहले दोस्ती और आर्थिक मदद के बहाने संपर्क बढ़ाया, फिर झूठे दुष्कर्म (रेप) के मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
Crime Update:-नौकरी और पार्लर के नाम पर बढ़ाया संपर्क
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, शंकर नगर निवासी जयंत चौधरी ने शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसकी मुलाकात गुढ़ियारी निवासी नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। दोनों ने नौकरी दिलाने और पार्लर खोलने के लिए आर्थिक सहायता मांगी। इसके बाद फोन और मैसेज के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा और मिलने का दबाव बनाती रहीं।
Crime Update:-फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 14 जून को मुलाकात के दौरान दोनों युवतियों ने युवक और उसके साथी को सिगरेट ऑफर की। आरोप है कि सिगरेट पीने के बाद दोनों को चक्कर आने लगे। इसी दौरान उनकी फोटो और वीडियो बना लिए गए। अगले दिन युवतियों ने फोन कर गलत हरकत का आरोप लगाया और मामला दबाने के एवज में पैसों की मांग की। साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने और परिवार व कार्यालय में बदनाम करने की धमकी दी।
Crime Update:-₹25 हजार लेने के बाद भी नहीं रुकी मांग
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से डरकर उसने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों युवतियों को 25 हजार रुपये नकद दिए। आरोप है कि इसके बाद भी वे लगातार और पैसे मांगती रहीं। एक जुलाई को दोनों ने कथित तौर पर उसकी कार में रखे नगदी से भरे बैग पर हाथ साफ करने की कोशिश की। वहीं 10 जुलाई को वे उसके कार्यालय पहुंचीं और स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए दोबारा झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
Crime Update:-पुलिस जुटी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने में
शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल, चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
