क्राइम

CG News:-रायपुर के रेलवे स्टेशन पर महिला के बैग में ऐसा क्या मिला? पुलिस भी रह गई हैरान

CG News:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास मुंबई की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

CG News:-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, सोमवार 23 नवंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि डीडी नगर थाना क्षेत्र के सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास एक महिला गांजा लेकर मौजूद है। महिला वहां से कहीं जाने की तैयारी में थी।

सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

CG News:-बैग की तलाशी में मिला 12 किलो गांजा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर से मिले हुलिए के आधार पर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे (42) बताया। वह महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली है।

महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग में रखा कुल 12 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है।

CG News:-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ डीडी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

CG News:-कहां से आया गांजा और कहां होनी थी सप्लाई?

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला गांजा कहां से लेकर आई थी और इसे किसके पास पहुंचाने वाली थी। इसके साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

जांच के दौरान गांजे की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *