CG Politics:-बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की मांग पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को दिया जवाब

CG Politics:- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है। सरगुजा संभाग के दो दिवसीय प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में निकाय चुनाव, परिसीमन विधेयक और सौर ऊर्जा परियोजना सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
READ MORE:- खेत जाने की बात कहकर निकली थी युवती, 10 दिन बाद सामने आई चौंकाने वाली खबर
CG Politics:- कांग्रेस की मांग पर सीएम साय का तंज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार बैलेट पेपर से भी चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम पर सवाल उठाती है, लेकिन जब जीत हासिल करती है तो ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाती।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है।
CG Politics:- परिसीमन विधेयक पर भी रखी अपनी बात
संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मुलाकात पर भी सीएम साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परिसीमन से सीटों की संख्या बढ़ेगी और अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इसे देशहित में उठाया जाने वाला कदम बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर सरकार के अच्छे कार्यों का भी विरोध करने का आरोप लगाया।
CG Politics:- सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनेगी कुंजारा पंचायत
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा में शुरू किए गए सौर ऊर्जा संयंत्र की जानकारी भी साझा की। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस संयंत्र की क्षमता 280 किलोवाट है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्थापित इस परियोजना से सालाना लगभग चार लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे ग्राम पंचायत को हर साल करीब 18.75 लाख रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। इस राशि का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
CG Politics:- चुनावी प्रक्रिया को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और मुख्यमंत्री के जवाब के बाद एक बार फिर प्रदेश में ईवीएम और बैलेट पेपर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग के आगामी निर्णय पर रहेंगी।
