छत्तीसगढ़

CG News:-सोशल मीडिया पर ऐसा क्या कह गईं मधुबाला गिरी? छत्तीसगढ़ में बढ़ा विरोध, क्रांति सेना ने दी चेतावनी

CG News:- छत्तीसगढ़िया समाज को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन की शिकायत के बाद रायपुर कमिश्नरेट के विधानसभा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, संगठन ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।

CG News:-सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मधुबाला गिरी ने छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। संगठन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और प्रदेश का सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है।

CG News:-कई जिलों में थाने पहुंच चुके हैं संगठन के कार्यकर्ता

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना 17 नवंबर से विरोध कर रही है। रायपुर के अलावा धमतरी, मुंगेली, खैरागढ़, बालोद, कबीरधाम, बिलासपुर और जांजगीर सहित कई क्षेत्रों में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

CG News:-इन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबाला गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • धारा 352: जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने के लिए उकसाना।
  • धारा 196: विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कृत्य।

CG News:-गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, अस्मिता और यहां के लोगों के स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच के साथ जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल मामले में मधुबाला गिरी का पक्ष सामने नहीं आया है। अब सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *