Chhattisgarh Tourism:-सिरपुर को मिलेगा वर्ल्ड क्लास मेकओवर! पर्यटन विभाग ने बनाई बड़ी रणनीति

Chhattisgarh Tourism:-छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी सिरपुर को अब वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने सिरपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, विरासत संरक्षण और नए आकर्षण विकसित करने पर सहमति बनी।
पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों को मिलकर समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए। सरकार का लक्ष्य सिरपुर को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है।

READ MORE:- तारवानी परिवार की एक और बड़ी उपलब्धि, सोमेश तारवानी ने CFA Level-II परीक्षा में हासिल की सफलता
Chhattisgarh Tourism:-पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सिरपुर आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशिक्षित स्थानीय गाइड उपलब्ध कराए जाएंगे। गाइडों की सूची प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रदर्शित की जाएगी और उन्हें विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि विदेशी पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
Chhattisgarh Tourism:-बांस राफ्टिंग और नौकायन का मिलेगा रोमांच
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कोडार डैम और रायकेश तालाब में बांस राफ्टिंग, नौकायन और कैंटीन जैसी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
Chhattisgarh Tourism:-सुरंग टीला में होगा शानदार लाइट एंड साउंड शो
सिरपुर की गौरवशाली विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदर्शित करने के लिए सुरंग टीला में अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो तैयार किया जाएगा। इसमें ह्वेनसांग की यात्रा, कलचुरी काल, बौद्ध-जैन-हिंदू संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नायकों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
Chhattisgarh Tourism:-सिरपुर महोत्सव होगा और भव्य
आगामी सिरपुर महोत्सव को और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है। महोत्सव में सिरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दक्षिण एशियाई देशों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा।
Chhattisgarh Tourism:-संग्रहालय और पर्यटन सुविधाओं पर फोकस
लक्ष्मण मंदिर परिसर के आसपास पार्किंग, पेयजल, शौचालय, कैफेटेरिया और स्मृति चिन्ह केंद्र जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय संग्रहालय को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर विकसित करने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है।
Chhattisgarh Tourism:-हर तीन महीने में होगी समीक्षा
बैठक में निर्णय लिया गया कि सिरपुर विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए अंतर्विभागीय समिति की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य सिरपुर को उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनाना है।
