CFA Level 2:-तारवानी परिवार की एक और बड़ी उपलब्धि, सोमेश तारवानी ने CFA Level-II परीक्षा में हासिल की सफलता

CFA Level 2:-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायिक एवं सामाजिक परिवारों में से एक तारवानी परिवार के लिए गर्व का अवसर है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन CA Chetan Tarwani के सुपुत्र Somesh Tarwani ने CFA (Chartered Financial Analyst) Level-II परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
CFA दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय और निवेश प्रबंधन योग्यताओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करना वित्तीय विश्लेषण, निवेश प्रबंधन और वैश्विक वित्तीय बाजारों की गहरी समझ का प्रमाण माना जाता है।
READ MORE:- अब बसों में नहीं चलेगी ‘लुका-छिपी’! 15 दिन में ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगाया तो होगी सख्त कार्रवाई
CFA Level 2:-यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन CFA Institute द्वारा प्रदान किया जाता है, जो वित्तीय शिक्षा और निवेश प्रबंधन के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्थाओं में शामिल है।
सोमेश की इस सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है, जो वैश्विक स्तर की पेशेवर परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का सपना देखते हैं।
