छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News:-10 साल का इंतजार खत्म! अब कोटा बनेगा नगर पालिका, डिप्टी सीएम अरुण साव ने निभाया अपना बड़ा वादा

Chhattisgarh News:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा किया गया वादा आखिरकार पूरा हो गया है। कोटा नगर पंचायत को आधिकारिक रूप से नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा नगर पंचायत के नगर पालिका में उन्नयन संबंधी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। इसके साथ ही कोटा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं रहेंगी।

Chhattisgarh News:-नगर पालिका बनने से कोटा क्षेत्र में शहरी विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोटा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। अब राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही यह घोषणा धरातल पर साकार हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *