धर्म

CG News:-रायपुर से चलेगी ‘आस्था की स्पेशल ट्रेन’! 1000 विशिष्टजन लेकर जाएंगे छत्तीसगढ़ की मिट्टी और नदियों का जल सोमनाथ धाम

CG News:-छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई देने के लिए 22 जून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे।

यात्रा का शुभारंभ 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, महापौर और अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।


CG News:-सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।


CG News:- छत्तीसगढ़ की मिट्टी और नदियों का जल पहुंचेगा सोमनाथ

यात्रा की सबसे खास बात यह होगी कि प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल साथ लेकर सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यह पहल भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनेगी।

यात्रा में पद्म पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इससे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को देशभर में नई पहचान मिलेगी।


CG News:-दर्शन के साथ संस्कृति का संगम

सोमनाथ यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को मंदिर दर्शन के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कला यात्राओं और ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा। इससे विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।


CG News:-व्यापक तैयारियां पूरी

संस्कृति विभाग के अनुसार यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *