CG News:-कबड्डी खेलने गया था दुर्ग, नहर की तेज धार में बह गया रायपुर का 15 वर्षीय खिलाड़ी; SDRF की तलाश जारी

CG News:-दुर्ग/रायपुर। कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दुर्ग पहुंचा रायपुर का एक 15 वर्षीय खिलाड़ी तांदुला नहर में बह गया। बताया जा रहा है कि नहर किनारे हाथ-पैर धोने के दौरान काई की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना के बाद से SDRF की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मामला दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत सेलूद भाठापारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। रायपुर के गुढ़ियारी निवासी शिवम यादव (15) कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने सेलूद आया था।
READ MORE:- गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG News:-हाथ-पैर धोने उतरा था नहर में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास स्थित तांदुला नहर की ओर गया था। इसके बाद वह नहर किनारे हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि किनारे पर जमी काई के कारण उसका पैर फिसल गया।

संतुलन बिगड़ने के बाद शिवम गहरे पानी में चला गया और नहर की तेज धार उसे बहाकर ले गई।
CG News:-साथी खिलाड़ियों ने बचाने की कोशिश की
घटना देखकर वहां मौजूद साथी खिलाड़ियों ने शिवम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में शिवम पानी की धार में ओझल हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF को रेस्क्यू के लिए लगाया गया, जो नहर में शिवम की तलाश कर रही है।
CG News:-फिलहाल तलाश जारी
खबर लिखे जाने तक शिवम का पता नहीं चल सका था और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी था। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
