छत्तीसगढ़

Breaking News:-सरपंच के घर वन विभाग का बड़ा छापा! लाखों की सागौन लकड़ी बरामद, पति पर शिकंजा; अब फर्नीचर तक की होगी जांच

Breaking News:-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद वन परिक्षेत्र के अंगारी गांव स्थित सरपंच के मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान से लाखों रुपये कीमत के सागौन के चिरान (सॉ-टिम्बर) और गोले (लकड़ी के लट्ठे) बरामद किए गए। जब्त लकड़ी को दो माजदा वाहनों में भरकर वन विभाग के काष्ठागार पहुंचाया गया। मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग की यह कार्रवाई बालोद वन मंडल और उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) की संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों के अनुसार बरामद लकड़ी की मात्रा काफी अधिक है, इसलिए उसकी गिनती और मूल्यांकन का कार्य जारी है। बुधवार को जब्त सागौन की कुल मात्रा और अनुमानित कीमत स्पष्ट होने की संभावना है।

Breaking News:-डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और गोले मिले हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किस जंगल या स्रोत से लाई गई, किस आरा मिल में इसकी कटाई (चिरान) कराई गई और क्या इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भी भूमिका है।

वन विभाग ने यह भी पाया कि बरामद लकड़ी से घर के भीतर कुछ फर्नीचर भी तैयार किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध लकड़ी का उपयोग प्रमाणित होता है, तो उन फर्नीचर को भी वन कानून के तहत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वन विभाग जब्त लकड़ी की माप, बाजार मूल्य और दस्तावेजों का मिलान कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *