Crime News:-कोरिया ट्रिपल मर्डर पर बढ़ा सियासी और सामाजिक दबाव! CBI जांच की उठी मांग, गृहमंत्री से मिला राजपूत समाज का प्रतिनिधिमंडल

भाजपा नेता समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Crime News:-कोरिया जिले के नौगई अग्निकांड में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को विभिन्न राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो समाज आंदोलन करेगा।
READ MORE:- जुलाई में बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! पूरे महीने 12 दिन नहीं खुलेंगी शाखाएं, वरना हो सकती है परेशानी
Crime News:-क्या है CBI जांच की मांग का कारण?
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिवारों को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के कुछ आरोपियों के स्थानीय विधायक से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए CBI से जांच कराना जरूरी है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की भी मांग की।
Crime News:-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
राजपूत क्षत्रिय समाज ने गृहमंत्री से जल्द फैसला लेने का आग्रह किया। समाज ने साफ कहा कि यदि सरकार ने CBI जांच को लेकर उचित कदम नहीं उठाया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
Crime News:-कौन-कौन रहे मौजूद?
गृहमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष आनंद बल्लभ सिंह, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, शिवप्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह, हरिकपूर सिंह, आशीष सिंह, उमाकांत सिंह, प्रफुल्ल सिंह, श्रीनिवास सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Crime News:-जानिए क्या था पूरा मामला?
16 जून की देर रात सोनहत के नौगई गांव में रेत घाट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने भाजपा नेता भरत सिंह की फॉर्च्यूनर कार को हाईवा वाहनों से घेरकर उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।
इस घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नागेंद्र सिंह और विरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
