रायपुर

Annual Meet 2026:-तारवानी एंड एसोसिएट्स की वार्षिक सभा में प्रतिभाओं का सम्मान, लोकेश बने ‘BCD स्टार’, कोमल को मिला बेस्ट आर्टिकल अवार्ड

Annual Meet 2026:-तारवानी एंड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की 28वीं वार्षिक सभा का आयोजन निरवाना फार्म्स में उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रमुख सीए चेतन तारवानी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। समारोह में जीएसटी विभाग के अधीक्षक श्री एम. राजीव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के कर्मचारियों और आर्टिकल्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लोकेश अग्रवाल को प्रतिष्ठित BCD (Beyond the Call of Duty) अवार्ड तथा कोमल राठी को बेस्ट आर्टिकल अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं रूपाली कौर को बेस्ट स्टाफ अवार्ड, उपासना देवनानी को हार्मोनी हेल्पर अवार्ड और नज़िया परवीन को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड से नवाजा गया।

Annual Meet 2026:-इसके अलावा साधना साहू और मुस्कान नारा को डेडिकेटेड आर्टिकल अवार्ड, तुषार सिंह राजपूत को बेस्ट स्पीकर तथा माहिर सोनी को न्यूकमर अवार्ड दिया गया। सीए चेतन तारवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई सदस्यों को स्पेशल अवार्ड से भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिला। एंकरों के मजेदार प्रस्तुतिकरण, सदस्यों के डांस परफॉर्मेंस और विभिन्न खेलों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नैन्सी शर्मा को आर्टिकल स्टडी मीट लीडर चुना गया। वे प्रत्येक शनिवार को अध्ययन सत्रों का संचालन करेंगी।

इस अवसर पर सीए चेतन तारवानी ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि परिवार व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने सभी को ईमानदारी, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य, कर्मचारी एवं आर्टिकल्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन टीम ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *