Raipur में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जागरूकता पर दिया गया जोर

Raipur के मौधापारा स्थित मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर ट्रैफिक पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के साथ-साथ दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Also Read: भारत की शेरनी सोनम ज़ोम्बा का जलवा! MFN 18 में ब्राज़ील की फाइटर को हराकर फिर रचा इतिहास
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी ट्रैफिक सतीश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में टी.के. भोई, डॉ. संदीप धूप्पड़ (चेयरमैन), डॉ. केशवराव (डायरेक्टर, सुरक्षित भव:), निधि अग्रवाल (डिप्टी डायरेक्टर), इकबाल खान (अध्यक्ष, रोड सेफ्टी क्लब रायपुर), रमेश पटेल (डायरेक्टर, मारुति सेल्स) एवं के आलम (ब्रांच हेड) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में भी जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


