खेलकूदBREAKINGSports

भारत की शेरनी सोनम ज़ोम्बा का जलवा! MFN 18 में ब्राज़ील की फाइटर को हराकर फिर रचा इतिहास

भारतीय MMA स्टार सोनम ज़ोम्बा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली सोनम ने Matrix Fight Night 18 (MFN 18) में ब्राज़ील की फाइटर मारिस्टेला अल्वेस को हराकर अपना MFN स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

MFN 18 का यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जहां सोनम ने शानदार रणनीति और ग्रैपलिंग स्किल का प्रदर्शन करते हुए तीसरे राउंड में आर्मबार सबमिशन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-1 हो गया है और यह उनके करियर का लगातार दूसरा टाइटल डिफेंस है।

Also Read: समुद्र की गहराइयों में लहराया तिरंगा, Andaman में भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

उनकी इस MFN 18 की ऐतिहासिक जीत पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। इसके साथ ही देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है और उन्हें भारत की उभरती हुई MMA स्टार के रूप में देखा जा रहा है। यह जीत सिर्फ एक फाइट नहीं, बल्कि भारतीय MMA के बढ़ते स्तर और महिलाओं की ताकत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *