उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh:-बरेली में तेज तूफान का डरावना वीडियो वायरल, टीन शेड के साथ हवा में उड़ा युवक

Uttar Pradesh:-उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक युवक टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम “नन्हे मियां” बताया जा रहा है। अचानक आए तेज तूफान के दौरान वह टीन शेड पकड़कर खड़ा था। तभी तेज हवाओं ने शेड को उखाड़ दिया और युवक भी उसके साथ कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया।

Uttar Pradesh:-इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ-पैर टूट गए हैं और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इस तूफान का असर सिर्फ बरेली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। कई जगह पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए और टीन शेड उड़ गए। मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था।

वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इसे प्रकृति के कहर का खौफनाक मंजर बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *