CG News:-भूपेश बघेल के घर सजा तीजा-पोरा का रंग, लोकगीतों पर झूमीं कांग्रेस की महिला नेता और विधायक

CG News:-रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन स्थित निवास पर तीजा-पोरा तिहार उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कांग्रेस की महिला विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया।

महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप तीजा-पोरा पर्व मनाया। परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धुन गूंजती रही और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पारंपरिक रईचुली झूले का आनंद भी लिया गया।

READ MORE:- गैरेज से चाबी उठाई, इनोवा उड़ाई… फिर खुलता गया चोरी का पूरा नेटवर्क; बर्खास्त पुलिसकर्मी समेत 4 गिरफ्तार
CG News:-कार्यक्रम में लोक गायिका ममता चंद्राकर के गीतों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लोकधुनों पर महिलाएं थिरकती नजर आईं और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह व उमंग का माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीजा-पोरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि तीजा-पोरा छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और प्रदेशवासियों को तीजा-पोरा के साथ आगामी गणेश चतुर्थी की भी शुभकामनाएं दीं।

