Startup Success:-AI का कमाल! सिर्फ 2 लोगों ने खड़ी की ₹17,000 करोड़ की कंपनी, दुनिया भर में चर्चा

Startup Success:-अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक ऐसी सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने बिजनेस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है। 41 वर्षीय मैथ्यू गैलाघर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से महज ₹18 लाख के निवेश में ₹17,000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी—और हैरानी की बात यह है कि इसे सिर्फ दो लोग संभाल रहे हैं।
‘Medley’ नाम की यह टेलीहेल्थ स्टार्टअप वजन घटाने वाली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और मेडिकल कंसल्टेशन की सुविधा देती है। बेहद कम समय में इस कंपनी ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल की और इसका सालाना रेवेन्यू ₹17,000 करोड़ के करीब पहुंच गया।
READ MORE:- होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: ईरान ने भारतीय जहाजों से टोल लेने से किया इनकार
Startup Success:-इस कंपनी को मैथ्यू अपने भाई इलियट के साथ मिलकर चला रहे हैं। खास बात यह है कि कंपनी का लगभग पूरा सिस्टम AI पर आधारित है। सॉफ्टवेयर कोड लिखने से लेकर वेबसाइट कंटेंट, विज्ञापन की इमेज और वीडियो तक—सब कुछ AI से तैयार किया गया है। यहां तक कि कस्टमर सर्विस के लिए भी AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
दवाओं की डिलीवरी और मेडिकल सर्विस को मैनेज करने के लिए Medley ने ‘CareValidate’ और ‘OpenLoop’ जैसे प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। ये कंपनियां डॉक्टरों का नेटवर्क, दवाओं की सप्लाई और शिपिंग संभालती हैं, जबकि Medley का फोकस AI के जरिए मार्केटिंग और कस्टमर बढ़ाने पर है।
सितंबर 2024 में शुरू हुई इस कंपनी ने शुरुआत में ही तेजी दिखाई। पहले महीने में 300 और दूसरे महीने में 1,000 नए ग्राहक जुड़े। पहले साल में ही कंपनी ने करीब ₹3,700 करोड़ की बिक्री कर डाली।
हालांकि, कंपनी विवादों से भी अछूती नहीं रही। U.S. Food and Drug Administration (FDA) ने Medley को भ्रामक विज्ञापनों के लिए चेतावनी दी है। साथ ही कैलिफोर्निया में एंटी-स्पैम कानून के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। शुरुआती दौर में AI चैटबॉट्स द्वारा दवाओं की गलत कीमत बताने जैसी गलतियां भी सामने आई थीं।
Startup Success:-मैथ्यू का कहना है कि फिलहाल कंपनी में और कर्मचारियों को जोड़ने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि इससे फैसलों में देरी और खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि कभी-कभी अकेलापन महसूस होता है, इसलिए भविष्य में “साथ” के लिए किसी को रखा जा सकता है।
यह मैथ्यू का पहला बिजनेस नहीं है। 2016 में उन्होंने ‘Watch Gang’ नाम की कंपनी शुरू की थी, जिसमें 60 कर्मचारी थे, लेकिन वह कभी मुनाफे में नहीं आ सकी। इसके उलट Medley—जो AI पर आधारित है—आज शानदार मुनाफा कमा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि Sam Altman की भविष्यवाणी अब सच होती नजर आ रही है। उन्होंने 2024 में कहा था कि आने वाले समय में एक व्यक्ति भी $1 बिलियन की कंपनी चला सकता है। मैथ्यू की सफलता के बाद ऑल्टमैन ने भी उनसे मिलने की इच्छा जताई है।
