Train में सीट उखाड़कर बना रहे वीडियो! पब्लिक प्रॉपर्टी से खिलवाड़, अब होगी कार्रवाई?
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक Train के कोच में सीटों को उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं और इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जानबूझकर Train में “रील” बनाने के लिए की गई, जहां एक युवक सीट को नुकसान पहुंचा रहा है और दूसरा उसे रिकॉर्ड कर रहा है। इस तरह की हरकतों ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और सोशल मीडिया पर लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Also Read: Singrauli में आदिवासी के साथ अमानवीय व्यवहार! वायरल तस्वीर ने सिस्टम पर उठाए सवाल
यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि हमारे समाज में घटती नागरिक जिम्मेदारी का आईना है। भारतीय रेलवे जैसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि लाखों Train यात्रियों की सुविधा के साथ भी खिलवाड़ है।
सवाल ये है कि क्या ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर ये मामला भी सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा?