टेक्नोलॉजी

Tech News:-Hogwarts से सीधे आपके हाथ में आया जादू! Realme ने लॉन्च किया Harry Potter Edition फोन, कीमत ₹62,999

Tech News:-Harry Potter के फैंस के लिए Realme ने भारत में अपना खास Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition लॉन्च कर दिया है। फोन को Hogwarts की थीम पर डिजाइन किया गया है और इसके साथ कलेक्टेबल गिफ्टिंग बॉक्स भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत ₹62,999 रखी गई है।

यह स्पेशल एडिशन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। फोन Magic Brown कलर में उपलब्ध होगा और इसे Flipkart समेत चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा।

Tech News:-Hogwarts वाला कलेक्टेबल बॉक्स

इस फोन की खासियत सिर्फ इसका लुक नहीं, बल्कि इसकी पैकेजिंग भी है। Realme ने इसे Hogwarts थीम वाले लिमिटेड-एडिशन गिफ्ट बॉक्स में पेश किया है।

बॉक्स में Hogwarts Acceptance Letter, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड, Hogwarts लोगो वाला फोन केस और एक फोन पिन शामिल हैं। यानी फोन के साथ Harry Potter फैंस को कई कलेक्टेबल आइटम भी मिलेंगे।

Tech News:-फोन पर भी दिखेगा Harry Potter का जादू

फोन के बैक पैनल पर ब्राउन लेदर फिनिश और Argyle-Texture डिजाइन दिया गया है। पीछे Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

कैमरा मॉड्यूल को Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा फोन के सॉफ्टवेयर में भी Hogwarts थीम, कस्टम आइकन और Harry Potter से जुड़े वॉलपेपर व विजुअल एलिमेंट्स मिलते हैं।

Tech News:-200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है।

इसके अलावा फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।

Tech News:-क्या बदला है?

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition का मूल हार्डवेयर रेगुलर Realme 16 Pro 5G से काफी हद तक समान है। इस स्पेशल एडिशन में मुख्य बदलाव Harry Potter आधारित डिजाइन, कस्टम सॉफ्टवेयर और कलेक्टेबल पैकेजिंग में किए गए हैं।

कीमत: ₹62,999
वेरिएंट: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
कलर: Magic Brown
मेन कैमरा: 200MP
बैटरी: 7,000mAh
चार्जिंग: 80W
चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300 Max 5G
डिस्प्ले: 6.78-inch AMOLED, 144Hz
सेल: Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *