Sports

Williamson Retirement:-‘अब तो जिंदगी की नई पारी शुरू हुई है…’ केन विलियमसन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, दोस्ती को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Williamson Retirement:-न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले केन विलियमसन ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। विलियमसन के संन्यास के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी एक भावुक संदेश साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की। 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में विदा हुए। उनके नाम 48 अंतरराष्ट्रीय शतक और 6 दोहरे शतक दर्ज हैं।

Williamson Retirement:-विराट कोहली ने क्या कहा?

विराट कोहली और केन विलियमसन की दोस्ती क्रिकेट जगत में काफी मशहूर रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कई यादगार मुकाबले खेले हैं।

विलियमसन के संन्यास पर कोहली ने लिखा कि वर्षों में एक प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने तक का सफर बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी देखने और उनके खिलाफ खेलने से ज्यादा वह उनकी दोस्ती और जीवन के प्रति साझा सोच को महत्व देते हैं। कोहली ने आगे लिखा कि, “तुमने अपना काम बखूबी निभाया है, अब आराम करने का समय है। जिंदगी की असली नई शुरुआत अब होती है।”

Williamson Retirement:-क्यों लिया संन्यास?

अपने फैसले पर बात करते हुए केन विलियमसन ने कहा कि वह काफी समय से इस बारे में सोच रहे थे। पिछले कुछ दिनों में उन्हें महसूस हुआ कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का यही सही समय है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और इसी संतोष के साथ वह क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं।

Williamson Retirement:-कप्तानी में भी रचा इतिहास

केन विलियमसन सिर्फ शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप फाइनल खेला और 2021 में पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उनकी शांत नेतृत्व शैली और खेल भावना ने उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में शामिल कर दिया।

Williamson Retirement:-एक युग का अंत

विलियमसन के संन्यास के साथ आधुनिक क्रिकेट के ‘फैब फोर’ युग का एक और सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया। अपने शानदार प्रदर्शन, विनम्र स्वभाव और खेल भावना के कारण वह हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास स्थान बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *