उत्तरप्रदेश

Jewar Airport:-जेवर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

Jewar Airport:-उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई यूपी कैबिनेट बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

Jewar Airport:-जेवर में बना यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था। इसके पहले चरण में सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है।

नाम बदलने का प्रस्ताव अब आगे की निर्धारित प्रक्रिया से गुजरेगा। एयरपोर्ट का नया आधिकारिक नाम किस अंतिम स्वरूप में अधिसूचित होगा, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *