छत्तीसगढ़

Promotion News:-तहसीलदारों की लगी लॉटरी! 12 अफसर बने डिप्टी कलेक्टर, प्रमोशन के साथ मिला नया पदस्थापन

Promotion News:-छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य के 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों के तबादले के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि (Probation Period) के लिए डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस दौरान उनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के तहत संचालित होंगी।

Promotion News:-क्या है खास?

– 12 तहसीलदारों को एक साथ मिला प्रमोशन
– डिप्टी कलेक्टर पद पर हुई पदस्थापना
– प्रमोशन के साथ जारी हुआ तबादला आदेश
– प्रशासनिक ढांचे को मिलेगा नया नेतृत्व

देखिए सूची –

Promotion News:-सरकार का उद्देश्य

सरकार का मानना है कि अनुभवी तहसीलदारों को उच्च जिम्मेदारी देने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता से जुड़े मामलों का बेहतर समाधान हो सकेगा। डिप्टी कलेक्टर के रूप में ये अधिकारी राजस्व, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *