राजनीति

Political News:-नंदीग्राम उपचुनाव: जमानत मिली तो चुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

Political News:-पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से कहा कि अगर मिलन प्रधान को जमानत मिल जाती है, तो उन्हें चुनाव लड़ने दिया जाए।

मिलन प्रधान फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 18 सितंबर को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े पुराने मामलों में लंबित गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हल्दिया की अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

Political News:-11 मामलों का मामला, पांच में हुई गिरफ्तारी

सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बताया गया कि मिलन प्रधान के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। सरकार के मुताबिक, इनमें से पांच मामलों में उनके खिलाफ लंबित वारंट के आधार पर गिरफ्तारी हुई है, जबकि जिन छह मामलों में उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी, उनमें पांच मामले राज्य सरकार पहले ही वापस ले चुकी है और छठे मामले में मिलन प्रधान आरोपी नहीं हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि जिन पांच मामलों में कार्रवाई हुई, उनमें वारंट 2021 से लंबित थे। राज्य का पक्ष रहा कि लंबित वारंट पर कार्रवाई करना पुलिस की कानूनी जिम्मेदारी है।

Political News:-चुनाव प्रचार पर पड़ा असर

मिलन प्रधान की गिरफ्तारी का सीधा असर उनके चुनाव प्रचार पर पड़ा है। नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर को समाप्त होगा। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।

हालांकि, केवल गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में होने से उनका नामांकन अपने आप रद्द नहीं होता। पहले भी रिपोर्ट किया गया था कि हिरासत में होने के बावजूद वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य नहीं होते, लेकिन जेल में रहने के कारण प्रचार करना मुश्किल है।

Political News:-हाईकोर्ट ने क्या कहा?

मंगलवार की सुनवाई में जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की अदालत ने राज्य से कहा कि मिलन प्रधान को जमानत मिलने की स्थिति में चुनाव लड़ने दिया जाए। कोर्ट ने फिलहाल मामले में आगे की सुनवाई के लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की है और राज्य को तत्काल किसी और दंडात्मक कार्रवाई से रोकने की बात कही है।

Political News:-क्यों हो रहा है नंदीग्राम में उपचुनाव?

नंदीग्राम सीट पर 2026 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में नंदीग्राम सीट छोड़कर भवानीपुर सीट बरकरार रखी। इसके बाद नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

नंदीग्राम 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है। ऐसे में उपचुनाव से ठीक पहले मिलन प्रधान की गिरफ्तारी और अब हाईकोर्ट की टिप्पणी ने इस चुनाव को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *