टेक्नोलॉजी

Heat wave India:-ना AC, ना कूलर… गर्मी से बचने युवक ने बाइक पर बना डाली झोपड़ी, लोग बोले- यही है असली देसी इंजीनियरिंग

Heat wave India:-देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक युवक का अनोखा देसी जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है। तेज धूप और लू से बचने के लिए युवक ने अपनी बाइक को ही चलता-फिरता “छोटा घर” बना दिया। उसने बाइक के ऊपर घास-फूस और लकड़ियों की मदद से एक छोटी झोपड़ी तैयार कर ली, जिसके अंदर बैठकर वह सड़क पर सफर करता नजर आया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने पूरी बाइक को इस तरह कवर किया है कि धूप सीधे उसके ऊपर नहीं पड़ रही। सड़क पर चलते इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “गरीब आदमी का एयर कंडीशनर” और “देसी इनोवेशन” बता रहे हैं।

Heat wave India:-देश के कई हिस्सों में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से परेशान हैं। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अलग-अलग देसी तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने के लिए कई अनोखे जुगाड़ वायरल हो चुके हैं, लेकिन बाइक पर घास-फूस की झोपड़ी बनाकर सफर करने का यह तरीका लोगों को सबसे अलग और दिलचस्प लग रहा है। वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *