छत्तीसगढ़

CG Police Transfer:- पुलिस महकमे में बदला जिम्मेदारियों का गणित, एसपी ने जारी किया नया आदेश, देखें किसे कहां मिली कमान

CG Police Transfer:-छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने शनिवार, 28 नवंबर को आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के दो प्रमुख थानों के साथ पुलिस चौकियों और विभागीय शाखाओं की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

CG Police Transfer:-पेण्ड्रा और मरवाही थाने को मिले नए प्रभारी

मरवाही थाना संभाल रहे शैलेन्द्र सिंह अब पेण्ड्रा के थाना प्रभारी होंगे। वहीं, रक्षित केंद्र गौरेला में पदस्थ चन्द्रशेखर श्रीवास को मरवाही थाने की कमान सौंपी गई है। पेण्ड्रा के वर्तमान थाना प्रभारी रणछोर सिंह सेंगर को विभागीय शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

CG Police Transfer:-इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बदली जिम्मेदारी

नामनई जिम्मेदारी
शैलेन्द्र सिंहथाना प्रभारी, पेण्ड्रा
चन्द्रशेखर श्रीवासथाना प्रभारी, मरवाही
सनत कुमार मात्रेथाना गौरेला
अजय कुमार वारेचौकी प्रभारी, खोडरी
रणछोर सिंह सेंगरशिकायत शाखा, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल एवं नियंत्रण कक्ष
अवधेश यादवसिवनी चौकी
नवीन मिश्रापेण्ड्रा थाना
महिला आरक्षक आरती मिश्रापेण्ड्रा थाने से संबद्धता समाप्त

CG Police Transfer:-तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

CG Police Transfer:-कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

इस बदलाव का उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है। लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने, अपराधों पर नियंत्रण और आम जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करने पर जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *