Fire Incident:-जिला सहकारी बैंक में भीषण आग: बंदरों की उछल-कूद से शॉर्ट सर्किट, कंप्यूटर व दस्तावेज जलकर हुए राख

Fire Incident:-छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला सहकारी बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में बैंक के कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते कैश को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चंद ही पलों में आग भड़क उठी और पूरे बैंक परिसर में धुआं फैल गया।
READ MORE:- AI का कमाल! सिर्फ 2 लोगों ने खड़ी की ₹17,000 करोड़ की कंपनी, दुनिया भर में चर्चा
आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Fire Incident:-गुंडरदेही पुलिस के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग की वजह माना जा रहा है। फिलहाल बैंक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली सिस्टम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
