Crime News:-पाकिस्तान में सत्ता से जुड़ा ‘रेप कनेक्शन’! डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप, इस्तीफे की उठी मांग

Crime News:-पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। इस मामले में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
READ MORE:- दोस्तों के साथ नहाने गया 12 साल का मासूम, 12 फीट गहरे पानी ने छीन ली जिंदगी, गांव में पसरा मातम
Crime News:-क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 29 जून को लाहौर पहुंचीं दो विदेशी महिलाओं—एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक—का कथित रूप से अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं की मुलाकात पिछले वर्ष सिंगापुर में मोहम्मद रजा डार से हुई थी। आरोप है कि रजा डार ने ही उनके पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था की थी।
Crime News:-फिरौती और क्रिप्टो एंगल की भी जांच
जांच एजेंसियां इस मामले में कथित फिरौती और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विवाद की भी जांच कर रही हैं। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंधक बनाकर उनके परिवार से फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Crime News:-इशाक डार पर बढ़ा राजनीतिक दबाव
पाकिस्तानी सीनेटर फैसल वावदा ने इस मामले में इशाक डार के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संबंध होने के कारण मामले को दबाने और आरोपों को कमजोर करने की कोशिश की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Crime News:-जांच जारी, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर
लाहौर की अदालत ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
