छत्तीसगढ़

CG News:-दोस्तों के साथ नहाने गया 12 साल का मासूम, 12 फीट गहरे पानी ने छीन ली जिंदगी, गांव में पसरा मातम

CG News:-जिले के विजयनगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान विनोद यादव उर्फ डिंपल (12) के रूप में हुई है। वह अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव का पुत्र था। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News:-क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर विनोद अपने दो दोस्तों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बाकी नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद एक दोस्त ने उसे पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पकड़ छूट गई और विनोद पानी में समा गया।

CG News:-आधे घंटे की तलाश के बाद मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण पवन यादव करीब 12 फीट गहरे पानी में उतरकर लगातार तलाश करते रहे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया।

CG News:-पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *