Narendra Modi Cabinet Meeting:-आखिर किस बात पर भावुक हो गए PM मोदी? मंत्रियों के सामने रुंध गया गला, बोले- अब इसे हर हाल में रोकना होगा!

Narendra Modi Cabinet Meeting:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान एक गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते हुए भावुक हो गए। बताया जा रहा है कि देश के भविष्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती का जिक्र करते समय उनका गला रुंध गया। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि इस समस्या से निपटने के लिए अब निर्णायक कदम उठाने होंगे।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर गहरी चिंता जताई। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस विषय पर चर्चा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल में फंसने से हर हाल में बचाना होगा।
प्रधानमंत्री ने नशे के खिलाफ अभियान को केवल सरकारी जिम्मेदारी तक सीमित रखने के बजाय सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।
READ MORE:- मुफ्त इलाज का वादा पड़ा भारी! रायपुर पहुंची महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई हैरान
Narendra Modi Cabinet Meeting:-नक्सलवाद का उदाहरण देकर दिया बड़ा संदेश
करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब देश नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती से निपटने की दिशा में सफलता हासिल कर सकता है, तो नशे के खिलाफ भी प्रभावी और निर्णायक लड़ाई लड़ी जा सकती है।
उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ हासिल उपलब्धियों को बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्रों में दोबारा ऐसी गतिविधियां न बढ़ने देने पर जोर दिया।
Narendra Modi Cabinet Meeting:-50 करोड़ लोगों को लेकर सरकार की नई चिंता
बैठक में गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि देश में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि अब चुनौती केवल लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने की भी है कि वे दोबारा गरीबी के दुष्चक्र में न फंसें।
इसके लिए परिवारों में बचत की आदत विकसित करने, आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
Narendra Modi Cabinet Meeting:-तीन प्रेजेंटेशन में सरकार के कामकाज की समीक्षा
मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन प्रमुख विषयों पर प्रेजेंटेशन दिए गए।
- गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तीकरण
- नक्सल मुक्त भारत अभियान की प्रगति
- प्रधानमंत्री जनधन योजना और वित्तीय समावेशन
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और डिजिटल बैंकिंग जैसी योजनाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा सितंबर की चिंतन बैठक में तय लक्ष्यों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की प्रगति की समीक्षा की गई।
Narendra Modi Cabinet Meeting:-युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने पर जोर
बैठक से सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से बचाने को देश के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उनका जोर इस बात पर रहा कि नशे के खिलाफ प्रयास केवल कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि रोकथाम और जागरूकता पर भी ध्यान दिया जाए।
इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दे सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहे।
