छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News:-रेलवे निर्माण बना मुसीबत! हल्की बारिश में डूबा रास्ता, 150 परिवारों का टूटा संपर्क

Chhattisgarh News:-विकास कार्यों की रफ्तार जहां एक ओर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चंडी नगर के सैकड़ों लोगों के लिए यही निर्माण कार्य बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। रेलवे विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र का मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए, जिससे करीब 150 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बारिश का पानी भर जाने से मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है। स्थिति ऐसी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है।

Chhattisgarh News:-क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से अब तक वैकल्पिक मार्ग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में पूरा इलाका आवागमन संकट से जूझ सकता है।

नागरिकों ने रेलवे विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों की परेशानी को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाए तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

फिलहाल क्षेत्र के लोग प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और जल्द राहत मिलने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *