राजनीति

Political Survey:-केरल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शशि थरूर सबसे आगे, सर्वे में पिनाराई विजयन पीछे, कांग्रेस के लिए बढ़ी चिंता

Political Survey:-इस साल नवंबर-दिसंबर में केरल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले मुंबई की रिसर्च एजेंसी वोटवाइब द्वारा किए गए एक ताजा सर्वे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस सर्वे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को केरल का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए जनता की पहली पसंद बताया गया है।

शशि थरूर को इस सर्वे में 28.3% जनता का समर्थन मिला है। वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को केवल 17.5% लोगों ने पसंद किया। एलडीएफ की ओर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 24.2% वोट मिले, जिससे वह दूसरे नंबर पर रहीं।

Political Survey:-इस सर्वे के आने के बाद कांग्रेस के भीतर असंतोष और नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि 27.1% लोग अब भी यह तय नहीं कर पा रहे कि यूडीएफ गठबंधन की अगुवाई कौन करेगा। इससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान और नेतृत्व संकट साफ दिख रहा है।

Political Survey:-शशि थरूर ने इस सर्वे को अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन को भी टैग किया है। पोस्ट में कहा गया है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी के बावजूद थरूर ही वह चेहरा हैं जो 2026 में यूडीएफ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस की राज्य इकाई इस सर्वे को गंभीरता से नहीं ले रही है। केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बयान दिया कि कांग्रेस चुनाव परिणामों के बाद ही तय प्रक्रिया के तहत नेतृत्व का चयन करती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद से थरूर और पार्टी हाईकमान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार की ऑपरेशन सिंदूर पहल में थरूर का नाम शामिल न किया जाना भी इसी तनाव का संकेत माना जा रहा है।

Political Survey:-इस सर्वे ने एक ओर जहां शशि थरूर के जनाधार को दिखाया है, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक चेतावनी भी है कि यदि आंतरिक कलह नहीं सुलझाई गई तो चुनावों में नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *