छत्तीसगढ़

CG News:-स्कूल में ‘नशे’ में पहुंचे प्रधान पाठक! शिक्षिका से विवाद के बाद ग्रामीणों से भी बहस, VIDEO वायरल

CG News:-पामगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा भुईगांव से स्कूल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि, नशे में होने के आरोप की स्वतंत्र या चिकित्सकीय पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि स्कूल में प्रधान पाठक और एक महिला शिक्षिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि शिक्षिका के साथ बच्चों के सामने अभद्र व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और प्रधान पाठक को समझाइश देने का प्रयास किया।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और प्रधान पाठक की ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से बहस का वीडियो बना लिया गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर प्रधान पाठक की ओर से “जहां शिकायत करना है, कर लो” जैसी बात कहे जाने का दावा भी किया जा रहा है।

CG News:-मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर ही मामला चर्चा में है। प्रधान पाठक के नशे में होने और शिक्षिका के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *