CG News:-छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, CM सचिवालय से गृह-वित्त तक नई पदस्थापना

CG News:-छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) और कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी जानकारी के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल में 87 सहायक अनुभाग अधिकारी, 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक और 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। तीनों श्रेणियों के कर्मचारियों की पदस्थापना से संबंधित अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
CG News:-87 ASO, 53 JSA और 22 SSA की बदली पदस्थापना
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों के मुताबिक, सहायक अनुभाग अधिकारियों के 87, कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के 53 और वरिष्ठ सचिवालय सहायकों के 22 नाम सूची में शामिल हैं। इस तरह कुल 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
इस बदलाव के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय के विभिन्न विभागों और शाखाओं में भेजा गया है। इनमें गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय सहित अन्य विभाग शामिल हैं।
CG News:-तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
पदस्थापना संबंधी आदेशों में कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जगह पर पदस्थ किए जाने की जानकारी दी गई है। संबंधित कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
CG News:-कहां देखें कर्मचारियों की पूरी सूची?
नई पदस्थापना में शामिल कर्मचारियों के नाम और उनके नए विभागों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों में दी गई है। कर्मचारी और अन्य इच्छुक लोग छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मंत्रालयीन पदस्थापना संबंधी आदेश देख सकते हैं।
87 सहायक अनुभाग अधिकारियों की लिस्ट






53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट




22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट


