Business News:- IPO की तैयारी में Flipkart का बड़ा कदम, जल्द शुरू करेगा टिकटिंग और फूड डिलीवरी

Business News:-IPO की तैयारियों में जुटी Flipkart अब अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी जल्द ही लाइव इवेंट टिकटिंग और फूड डिलीवरी जैसे नए सेक्टर में एंट्री करने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी मई महीने तक इन सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। भारत में इन दिनों कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट और इंटरनेशनल टूर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में Flipkart इस मौके का फायदा उठाना चाहता है।
इस कदम के बाद Flipkart की सीधी टक्कर टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow और Zomato के ‘District’ जैसे प्लेटफॉर्म से होगी।
READ MORE:- बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
साथ ही कंपनी फूड डिलीवरी में भी एंट्री करने जा रही है और मई से इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इसकी टाइमलाइन में बदलाव भी संभव बताया गया है।
Business News:-IPO को ध्यान में रखते हुए Flipkart अपने बिजनेस स्ट्रक्चर में भी बड़े बदलाव कर रही है। इसमें कंपनी का मुख्य ढांचा भारत में लाना, मैनेजमेंट में बदलाव करना और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना शामिल है।
फिलहाल भारत के फूड डिलीवरी मार्केट में Zomato और Swiggy का दबदबा है, वहीं ई-कॉमर्स में Flipkart की प्रतिस्पर्धा Amazon से रहती है।
गौरतलब है कि Flipkart की स्थापना 2007 में हुई थी और 2018 में Walmart ने इसमें बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। साल 2024 में कंपनी की वैल्यू करीब 37 अरब डॉलर आंकी गई थी, जब Google ने इसमें निवेश किया था।
