इन्फोटेनमेंट

Ram Sab Kuch Hain:-‘राम भगवान हैं या इंसान?’ रणबीर कपूर के एक सवाल ने रोक दी पूरी बातचीत, कुमार विश्वास का जवाब सुन बदल गया नजरिया

Ram Sab Kuch Hain:-नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पेशल प्रीव्यू इवेंट में एक ऐसा किस्सा सामने आया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कवि और गीतकार डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब देने में करीब एक घंटा लग गया।

Ram Sab Kuch Hain:-‘राम भगवान हैं या इंसान?’

इवेंट के दौरान कुमार विश्वास ने बताया कि रणबीर कपूर ने बेहद मासूमियत से उनसे पूछा, “सर, राम भगवान हैं या इंसान?” इस सवाल के बाद दोनों के बीच करीब एक घंटे तक राम के व्यक्तित्व, मर्यादा और दर्शन पर चर्चा हुई।

बातचीत खत्म होने के बाद कुमार विश्वास ने रणबीर से पूछा कि अब उन्हें क्या समझ आया। इस पर रणबीर कपूर ने जवाब दिया, “सर, मैं समझ गया हूं… राम सब कुछ हैं।” कुमार विश्वास ने कहा कि यही उत्तर भगवान श्रीराम के व्यापक स्वरूप को सबसे सरल तरीके से व्यक्त करता है।

Ram Sab Kuch Hain:-रामायण के संगीत से जुड़े कुमार विश्वास

फिल्म ‘रामायण’ में कुमार विश्वास गीतकार के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने फिल्म के साउंडट्रैक के लिए गीत लिखे हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि पहली बार ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हैंस ज़िमर किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ मिलकर संगीत तैयार कर रहे हैं।

ए.आर. रहमान ने कुमार विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी भाषा पर असाधारण पकड़ और रामायण की गहरी सांस्कृतिक समझ इस फिल्म के संगीत को नई ऊंचाई देती है।

Ram Sab Kuch Hain:-दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है। निर्माता नमित मल्होत्रा की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG ने संभाला है और इसे IMAX फॉर्मेट को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है। हालांकि, फिल्म के करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट संबंधी दावों की आधिकारिक पुष्टि निर्माताओं ने अब तक नहीं की है।

Ram Sab Kuch Hain:-फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और अमिताभ बच्चन जटायु की आवाज़ देते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *