इन्फोटेनमेंट

72nd National Film Awards 2026:-72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और ममूटी का जलवा, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस; जानिए किस फिल्म ने मारी बाजी

72nd National Film Awards 2026:-भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) का शनिवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से घोषित इन पुरस्कारों में वर्ष 2024 में सेंसर बोर्ड (CBFC) से प्रमाणित फिल्मों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस बार भी विभिन्न भाषाओं और शैलियों की फिल्मों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

72nd National Film Awards 2026:-बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त सम्मान

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का राष्ट्रीय पुरस्कार संयुक्त रूप से दो कलाकारों को मिला।

  • कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके प्रेरणादायक और दमदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।
  • वहीं, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में शानदार अभिनय के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

72nd National Film Awards 2026:-यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

यामी गौतम ने इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें उनकी शानदार और प्रभावशाली अदाकारी के लिए यह सम्मान दिया गया, जिससे उनके फिल्मी करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई।

संजय मिश्रा को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

फिल्म ‘भक्षक’ में अपने दमदार और यथार्थवादी अभिनय के लिए अभिनेता संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

72nd National Film Awards 2026:-क्षेत्रीय फिल्मों का भी रहा दबदबा

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई क्षेत्रीय फिल्मों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार इस प्रकार रहे—

  • बेस्ट हिंदी फिल्म: श्रीकांत
  • बेस्ट तमिल फिल्म: रायन
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म: कमिटी कुरोलू
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: मिथ्या
  • बेस्ट मराठी फिल्म: मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली
  • बेस्ट ओड़िया फिल्म: लहरी
  • बेस्ट मणिपुरी फिल्म: सुनीता
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म: मोग असुम
  • बेस्ट तुलु फिल्म: इम्बू
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: मारन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *