Financial Fraud:-SBI कियोस्क से 1 करोड़ से ज्यादा का कथित खेल! 29 FD बॉन्ड मिले, संचालक गिरफ्तार

Financial Fraud:-धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में SBI कियोस्क से जुड़ी कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम कोरा में कियोस्क संचालित करने वाले केशव राम साहू (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर खाताधारकों के साथ वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना के जरिए ₹1,00,75,717 की राशि के आपराधिक न्यासभंग का आरोप है।
READ MORE:- PVR INOX में Cash vs UPI विवाद: कैश लेने से इनकार का आरोप, वकील ने भेजा कानूनी नोटिस
Financial Fraud:-SBI के अनुबंध पर संचालित होता था कियोस्क
पुलिस के अनुसार, धमतरी की NICT Technologies Pvt. Ltd. संस्था SBI के अनुबंध के तहत ग्राहक सेवा केंद्र यानी कियोस्क संचालित कराती है। इसी व्यवस्था के तहत आरोपी केशव राम साहू को ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।
मामले में संस्था के जिला प्रबंधक जुगलकिशोर की शिकायत के बाद भखारा पुलिस ने जांच शुरू की।
Financial Fraud:-2015 से 2025 के बीच अनियमितता का आरोप
पुलिस की जांच के अनुसार, 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच खाताधारकों के साथ कथित तौर पर वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना की गई।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 दर्ज करते हुए BNS की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत कार्रवाई की है।
Financial Fraud:-कियोस्क से लैपटॉप और 29 FD बॉन्ड जब्त
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से Lenovo कंपनी का एक लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD बॉन्ड पेपर जब्त किए गए।
पुलिस का कहना है कि जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कुरुद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जब्त दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
